शिवपुरी जिला ताजिया कमेटी के अध्यक्ष आजाद खान (पप्पू भाई) के नेतृत्व में कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस उप-अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अधिकारियों का पुष्पमाला, मिठाई एवं फल भेंट कर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर ताजिया कमेटी के पदाधिकारियों ने आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था, आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
कमेटी पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को विश्वास दिलाया कि ताजिया कमेटी भी शहर में शांति, सद्भाव और आपसी सहयोग का वातावरण बनाए रखने में अपना पूरा सहयोग प्रदान करेगी।
सम्मान समारोह के दौरान कमेटी के प्रमुख सदस्य शरीफ खान, शेरू खान, जाकिर कुरैशी, शौकीन खान (पप्पूभाई), साकिर खान, अशफाक खान युसूफ शेख पत्रकार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


