कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं का संवेदनशीलता से किया त्वरित निराकरण

0


 अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश


शिवपुरी,  कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कलेक्टर अर्पित वर्मा ने दूर-दराज के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए आवेदकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को अत्यंत संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सुना। आमजन की समस्याओं का पारदर्शी, सुलभ और त्वरित निराकरण सुनिश्चित करते हुए उन्होंने कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान कराया तथा जरूरतमंदों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की।


पढ़ाई के लिए आगे आए कलेक्टर, छात्रा प्रियंका को मिली सहायता

जनसुनवाई के दौरान वार्ड क्रमांक 26, करौंदी कॉलोनी शिवपुरी निवासी मेधावी छात्रा प्रियंका कुशवाह ने अपनी पढ़ाई और पारिवारिक आर्थिक तंगी से जुड़ा आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर  वर्मा ने छात्रा के भविष्य और लगन को ध्यान में रखते हुए तत्काल रेडक्रॉस से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की और मौके पर ही चेक सौंपा। इसके अलावा गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए नागरिकों को भी राहत दी। ग्राम गुगरीपुरा निवासी विक्रम जाटव को उनकी पत्नी के समुचित उपचार के लिए 10 हजार रुपये तथा महेश पाल को बीमारी के इलाज हेतु 5 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक रेडक्रॉस मद से प्रदान किया गया।


अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश: समस्याओं के निराकरण में न हो लापरवाही

कलेक्टर  अर्पित वर्मा ने जनसुनवाई में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले प्रत्येक आवेदन को पूरी गंभीरता से लिया जाए और समय-सीमा  के भीतर उनका गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top