उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कलेक्टर पीएसओ विनोद गुर्जर सम्मानित

0

 


शिवपुरी। आजादी के 80वें पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय शिवपुरी स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में भव्य जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में अपनी मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कलेक्टर गार्ड  विनोद गुर्जर को भी सम्मानित किया गया। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा (IAS) ने  विनोद गुर्जर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सेवाओं की सराहना की।

सम्मान प्राप्त होने पर विनोद गुर्जर के साथियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, जिम्मेदारी के प्रति समर्पण और ईमानदारी अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणादायक है। स्वतंत्रता दिवस जैसे गौरवपूर्ण अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाना उनके लिए गौरव का विषय है।

समारोह में उपस्थित लोगों ने सम्मानित होने वाले सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कलेक्टर पीएसओ विनोद गुर्जर ने सम्मान के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प जताया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top