थाना सिरसौद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने बालों के खिलाफ की कार्यवाही

0

 


आरोपी के कब्जे से अवैध 315 बोर की देशी बंदूक मय एक जिन्दा राउण्ड के जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा अवैध, वैध आर्म्स, शराब, जुआ, सट्टा, विस्फोटक सामाग्री एवं अवैध गतिविधियों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।

उक्त निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी पोहरी  आनंद राय के कुशल मार्गदर्शन में दौराने कॉम्बिंग गस्त ग्राम खौरघार रौनाखेडी रोड के पास बनी यात्री प्रतिक्षालय से आरोपी सुनील रावत पुत्र रामस्वरूप रावत उम्र 28 साल निवासी ग्राम रातिकिरार थाना सिरसौद के कब्जे से एक 315 बोर की देशी बंदूक मय एक जिन्दा राउण्ड कीमती 20000 रुपये की जप्त कर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार का माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top