सचिव और रोजगार सहायक पर कार्यवाही करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश..

0


 कोलारस समाचार कलेक्टर अर्पित वर्मा ने आज एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय सेसई सड़क एवं बाल शिक्षा केंद्र (आंगनवाड़ी) का औचक निरीक्षण किया।बच्चों को दिया जाने वाला मध्याह्न भोजन स्वयं खाया और भोजन गुणवत्तापूर्ण न पाए जाने पर उन्होंने संबंधित समूह को हटाने के निर्देश दिए। आंगनवाड़ी और स्कूल परिसर में गंदगी देख नाराजगी व्यक्त की और साफ-सफाई रखने के सख्त निर्देश दिए। लापरवाही पर सचिव, जीआरएस पर कार्यवाही के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, जिला पंचायत सीईओ विजय राज एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित भी रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top