अभियान के तहत सुबह के समय झिंगर रोड पर राजस की चक्की के पीछे वाली गलियों में नालियों की सफाई कराई गई। इसके साथ ही करौंदी क्षेत्र में राठौर की पुलिया से आदिवासी मोहल्ला, राम जानकी मंदिर एवं खटीक मोहल्ला तक सफाई अभियान चलाया गया। करौंदी की पंडित वाली गली, मस्जिद वाली गली एवं आसपास की गलियों में भी सफाई कराई गई।
वन विहार 10 नंबर क्षेत्र में रामनाथ के घर की गली से आसपास की गलियों, मिठाई वाली गली एवं आत्माराम वेल्डिंग वाले के घर तक सफाई कराई गई। वहीं करौंदी सम्मेल से वन विहार 10 नंबर गेट तक भी सफाई अभियान चलाया गया।
थीम रोड डिवाइडर पर साफ-सफाई के साथ उगी झाड़ियों की कटाई कराई गई। इसके अलावा कोर्ट रोड एवं सर्कुलर रोड पर भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया। वार्ड क्रमांक 2 के शक्तिपुरम खुड़ा क्षेत्र में नालियों की सफाई कर कचरा हटाया गया।
दोपहर में भी विभिन्न वार्डों में चला सफाई अभियान
दोपहर के समय पार्षद एमडी गुर्जर के घर पर झाड़ू लगवाकर सफाई कराई गई। करौंदी में अर्जुन की दुकान से राम जानकी मंदिर के पीछे वाली रोड एवं आम वाले बाग तक सड़क की सफाई कराई गई। इसी क्षेत्र में अर्जुन की दुकान से राम जानकी मंदिर के पीछे वाली नालियों की भी सफाई की गई।
वार्ड क्रमांक 13 में मनियर 27 नंबर कोठी, दुबे नर्सरी वाली रोड, बीज गोदाम वाली रोड, संजय परिहार वाली गली एवं सरनाम वाली गली में झाड़ू लगवाकर सफाई कराई गई।
वार्ड क्रमांक 14 माधव नगर फतेहपुर में मंगल भवन, वेडिया समाज कॉलोनी, सम्मेलन आंगनवाड़ी, सिया गार्डन के सामने वाली गली एवं टावर वाली गली में सफाई अभियान चलाया गया।
वार्ड क्रमांक 1 कटमई में दलेल द्वारा झाड़ू लगवाकर सफाई कराई गई तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से कचरा उठवाया गया। वहीं गांधी पार्क के चारों तरफ की रोड पर भी सफाई कराई गई।
सार्वजनिक शौचालयों की सफाई एवं धुलाई
स्वच्छता अभियान के तहत सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। शौचालय रखवाने के साथ ही स्थायी रूप से बने शौचालयों की धुलाई एवं साफ-सफाई कराई गई, ताकि नागरिकों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
बारिश को देखते हुए नालियों की सफाई पर विशेष जोर
मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवंत राठौर ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर के सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान लगातार जारी रखा जाए। विशेष रूप से बारिश के मौसम को देखते हुए नालियों, गलियों, पुलियाओं एवं जलभराव वाले क्षेत्रों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि डंप कचरे का समय पर उठाव, नालियों की सफाई, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता तथा सड़कों को साफ रखना नगर पालिका की प्राथमिकता है। सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
*नगर पालिका परिषद शिवपुरी ने नागरिकों से अपील की है कि वे कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें, नालियों में कचरा न डालें तथा स्वच्छता अभियान में नगर पालिका का सहयोग करें। नागरिकों की सहभागिता से ही शिवपुरी को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ शहर बनाया जा सकता है।


