रिजौदा में किसान के खेत में टमाटर की फसल को लाखों का नुकसान

0


 कोलारस। रिजौदा निवासी किसान सुरेश रघुवंशी के खेत में लगी टमाटर की पूरी फसल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उखाड़ दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना में किसान को लाखों रुपए का नुकसान होने की बात सामने आ रही है। किसान के अनुसार खेत में टमाटर के पौधे अच्छी स्थिति में थे, लेकिन किसी ने उन्हें उखाड़कर फसल को बर्बाद कर दिया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद किसान ने खेत पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। फसल बर्बाद होने से किसान के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसान ने मामले की जांच कर फसल को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसान का कहना है कि मेहनत और लागत लगाकर तैयार की गई फसल को इस तरह बर्बाद किए जाने से उसे भारी आर्थिक क्षति हुई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top