जमीनी विवाद में गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार, सीहोर पुलिस ने डबरा से दबोचा — कट्टे से फरियादी पर किया था जानलेवा हमला, कोर्ट में पेशी के बाद भेजा जेल

0


 दिनांक 06.08.2026 को फरियादी रामवरन पुत्र घनसुन्दर केवट उम्र 31 साल निवासी ग्राम बहगवाँ थाना सीहोर जिला शिवपुरी सीएचसी नरवर मे घायल अवस्था में रिपोर्ट किया कि जमीन विवाद को लेकर आरोपीगण (1) भीकम रावत (2) बीर सिहं रावत (3) धर्मेन्द्र रावत निवसीगण बहगवाँ (4) जगदीश रावत नि. जरगवा थाना करैरा (5) लखन सिहं रावत नि. भदौना हॉल नि. डबरा, ने फरियादी रामवरन को गंदी गंदी गालिया दी व जान से मारने की नियत से कट्टे से गोली मार दी फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना सीहोर पर अपराध क्रमांक 98/2026 धारा 109 (1), 296, (ए) 3(5) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी करैरा  प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सीहोर जूली तोमर द्वारा टीम तैयार कर मुखविर की सूचना पर से दिनांक 16.08.2026 को आरोपी लखन सिंह रावत पुत्र मजबूत सिंह रावत उम्र 50 साल निवासी बार्ड 10 लक्ष्मी कॉलोनी डबरा थाना डबरा सिटी जिला ग्वालियर को उसके घर डबरा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया वाद जेल वांरट प्राप्त होने पर सब जेल करैरा दाखिल किया गया अन्य शेष फरार आरोपीगणो की तलाश जारी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top