पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के द्वारा जिले में अपराधों के नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अपराधिक तत्वों व अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर सतत कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये हैं।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एस.डी.ओ.पी. पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध कार्यवही के अभियान के तहत थाना पोहरी पुलिस ने सट्टा खिला रहे एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा एवं कार्यवाही की गई।
थाना प्रभारी पोहरी निरीक्षक रवि चौहान द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिये अपना मुखविर सूचनातंत्र सक्रिय कर जानकारी जुटा कर थाना क्षेत्र में सतत कार्यवाही की जा रही है, इसी तारतम्य में थाना पोहरी पुलिस को दिनांक 17.08.2026 को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति यात्री प्रतीक्षालय के पास बस स्टेण्ड पोहरी के पीछे सट्टा खिला रहा है। मुखविर की सूचना पर से टीम बनाकर रवाना किया एवं मुखविर द्वारा बताये स्थान पर एक व्यक्ति पर्ची पर अंक लिखकर 01 रुपये के बदले 80 रुपये देने का लोभ देकर सट्टा खिला रहा था । नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम बृजेश पुत्र सीताराम कुशवाह उम्र 45 निवासी भैरोबाबा मंदिर के पास पोहरी थाना पोहरी का होना बताया। आरोपी के कब्जे से अवैध एक डोट पेन, 04 अंक लिखी पर्चीयां एवं 2050 रुपये जप्त कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।


