शराब के लिए जबरन पैसों की वसूली मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार,

0


 फिजिकल पुलिस ने राजू प्रजापति को न्यायालय में किया पेश


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले मे अवैध मादक पदार्थ जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन, अवैध शऱाब, अपराध नियंत्रण एवं नाबालिक बालिकाओं दस्तयाब करने एवं वारंटियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये हैं, उक्त निर्देशों के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी आर. ड़ी. प्रजापति एवं सीएसपी शिवपुरी  सचिन कुमार धुर्वे के मार्ग निर्देशन में आज दिनांक 25.08.2026 को ऊषा प्रजापति पत्नी देवा प्रजापति उम्र 28 साल निवासी चीलौद पानी की टंकी के पास शिवपुरी ने अपने देवर राजू प्रजापति द्वारा शराब पीने के लिये अवैध रूप से पैसे मांग करने तथा न देने पर मारपीट करने के संबंध में रिपोर्ट लेख कराई थी, जिस पर से अपराध क्रमांक 190/26 धारा 119(1), 115(2), 296(b), 351(1) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश की गई जो घर पर उपस्थित मिला जिसे गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। 

गिरफ्तारी आरोपी का विवरण निम्नानुसार है – 

 राजू प्रजापति पुत्र मोहनलाल प्रजापति उम्र 31 साल निवासी चींलोद पानी की टंकी के पास शिवपुरी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top