हेलमेट को लेकर शिवपुरी यातायात पुलिस का चेकिंग अभियान तेज, 60 चालान

0


 शिवपुरी जिले में बिना हेलमेट धारण किए दो पहिया वाहन चालकों की सड़क दुर्घटना में हो रही मृत्यु को देखते हुए यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा चेकिंग अभियान शुरू किया गया है जिसमें बिना हेलमेट धारण किए हुए दो पहिया वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है  एवं जो दो पहिया वाहन चालक चेकिंग स्थल पर हेलमेट लेकर आ रहे हैं उन्हें बिना रसीद काटे जाने दिया जा रहा है।

 शिवपुरी पुलिस का उद्देश्य चालानी कार्रवाई करना या लोगों को परेशान करना नहीं है अपितु शिवपुरी शहर के नागरिकों को जागरूक करना है कि वह दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट आवश्यक रूप से धारण करें।

जिससे वह सुरक्षित रहें एवं उनका परिवार भी सुरक्षित रह सके।

आज की गई चालानी कार्रवाई में 60 दो पहिया वाहन चालकों के चालान काटे गए एवं 100 से अधिक लोगों को जो हेलमेट लेकर चेकिंग स्थल पर आ गए थे उन्हें समझाइस देकर छोड़ा गया।

यातायात पुलिस की यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

अतः सभी शहर वासियों से आग्रह है कि वह हेलमेट धारण करके ही चलें।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top