*थाना कोलारस पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ की सख्थ कार्यवाही

0


  देशी पिस्टल मय जिन्दा कारतूस के साथ आरोपी दीपक बाथम को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल भेजा गया।*


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में अवैध हथियार लेकर घूमने एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु अभियान स्तर पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  आर. डी. प्रजापति एवं एसडीओपी कोलारस  संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनांकः- 10.08.2026 को फरियादी परमाल यादव नि. सैसई ने आरोपी दीपक बाथम व दीपू राजपूत द्वारा गांलिया देकर मारपीट करने एवं दीपक बाथम अवैध पिस्टल लिये हुए धमकाने की रिपोर्ट की थी जिस पर से पुलिस टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए दौराने विवेचना आरोपी दीपक बाथम पुत्र मुंशी बाथम उम्र 32 वर्ष निवासी पठार मोहल्ला सैसई सडक को पडोरा पुल के नीचे कोटा तरफ जाने वाले रोड पर से पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर जामा तलाशी ली गई जिसके पास अवैध देशी पिस्टल मय दो जिन्दा राउण्ड मिलने से विधिवत अवैध पिस्टल मय राउण्ड जब्तकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कोलारस पेश किया जाकर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top