आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने लगाया मारपीट और धमकी का आरोप, एसपी से लगाई सुरक्षा व कार्रवाई की गुहार

0


शिवपुरी/कोलारस। ग्राम चंदोरिया निवासी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मंजू कुशवाह ने अपने पति और पुत्र के साथ मारपीट, गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को शिकायत आवेदन सौंपा है।

शिकायत में मंजू कुशवाह ने बताया कि वह ग्राम चंदोरिया स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ता के पद पर पदस्थ हैं। उनके आवेदन के अनुसार, आंगनवाड़ी केंद्र पर पदस्थ सहायिका सपना परिहार नियमित रूप से केंद्र पर नहीं आती और अपने ससुराल में रहती है। आरोप है कि उसके स्थान पर उसके पिता रामवीर परिहार केंद्र पर आते हैं और प्रार्थिया के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि 10 अगस्त 2026 की शाम करीब 5 बजे ड्यूटी से घर लौटते समय बंटी परिहार ने रास्ते में रोककर कथित रूप से गाली-गलौज और अभद्र हरकत की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। शिकायत के मुताबिक, बाद में बंटी परिहार और उसके पिता रामवीर परिहार कथित रूप से घर पहुंचे और वहां भी विवाद करते हुए प्रार्थिया, उसके पति तथा पुत्र पुष्पेंद्र के साथ मारपीट की।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान उन्हें हरिजन एक्ट लगाने की धमकी दी गई तथा जान से खत्म करने की धमकी भी दी गई। आवेदन में यह भी कहा गया है कि जब वह अपने पति के साथ थाना कोलारस शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं तो आरोपियों द्वारा कथित रूप से वहां भी धमकाया गया और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होने दी गई।

मंजू कुशवाह ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जांच कर रामवीर परिहार एवं बंटी परिहार सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा अपने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top