कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा, पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने शासकीय सांदीपनि विद्यालय शिवपुरी में विद्यार्थियों के साथ भोजन किया। विशेष भोज में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, जिलाध्यक्ष श्री जसमंत जाटव, जिला पंचायत सीईओ विजय राज, अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, एसडीएम आनंद राजावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए।
छात्र छात्राओं के साथ किया आत्मीय संवाद
विशेष भोज के दौरान कलेक्टर वर्मा ने स्कूल के छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछा साथ ही मन लगाकर पढ़ाई करने और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चियों से कहा कि वह आगे क्या बनना चाहती हैं। इस पर बच्चों के रोचक जवाब मिले। कलेक्टर वर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।अतिथियों ने विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ बैठकर निर्धारित मीनू के अनुसार विशेष भोज का भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं उल्लास देखने को मिला। विशेष भोज के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा करना तथा उनमें राष्ट्रीय पर्व के प्रति उत्साह एवं सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना रहा।


