सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण में उत्कृष्ट योगदान पर दीपक श्रीवास्तव सम्मानित

0


शिवपुरी। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित, प्रभावी एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। इसी क्रम में शिवपुरी में लोक सेवा प्रबंधन विभाग/सीएम हेल्पलाइन टीम में कार्यरत दीपक श्रीवास्तव को भी उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

जिला कलेक्टर अरपित वर्मा ने मंच से दीपक श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की। यह सम्मान सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण में उनकी सक्रिय भूमिका, शिकायतों की लगातार मॉनिटरिंग तथा नागरिकों को संतुष्टिपूर्ण समाधान उपलब्ध कराने के प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

सीएम हेल्पलाइन शासन और आम नागरिकों के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके माध्यम से नागरिक अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखते हैं। शिकायतों का समय सीमा में निराकरण कराने के साथ-साथ शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

दीपक श्रीवास्तव द्वारा सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों की निगरानी, संबंधित विभागों से समन्वय और लंबित प्रकरणों के निराकरण में सक्रिय भूमिका निभाई गई। उनके कार्य को जिला प्रशासन द्वारा सराहनीय मानते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान जिला कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता और तत्परता से समाधान करना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरणा देता है।

दीपक श्रीवास्तव को मिले इस सम्मान से लोक सेवा प्रबंधन विभाग एवं सीएम हेल्पलाइन टीम में भी उत्साह का माहौल है। उनके सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर सेवाएं देने की शुभकामनाएं दीं। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top