थाना अमोला की अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही

0

 


08 पेटी देशी प्लेन शराब एवं मोटर सायकल कुल कीमती 78000 हजार रुपये के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा अवैध शराब, गांजा, स्मैक हेतु निर्देशित किया गया था उक्त निर्देशों के पालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  रामदास प्रजापति एवं एस.डी.ओ.पी. करैरा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी अमोला उनि. योगेन्द्र सिंह सेंगर थाना प्रभारी अमोला पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुऐ अवैध शराब के विरुध्द विशेष अभियान के पालन मे आज दिनांक 28.08.26 को जरिये मुखविर सूचना पर कुशवाह होटल अमोलपठा रोड दांगीपुरा के पास आरोपी अमन सिंह गौर पुत्र गोविन्द सिंह गौर, सत्यम गौर पुत्र परमाल सिंह गौर निवासी गण दांगीपुरा थाना अमोला जिला शिवपुरी को मय 8 पेटी देशी शराब मय स्पलेण्डर मोटर सायकल कुल कीमती 78000 हजार रुपये की जप्त किया गया। उक्त आरोपी के विरुध्द थाना पर अपराध क्र 195/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top