‘‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026’’ ग्राम पंचायत प्रांगण लुकवासा में ‘‘उद्यम संवाद’’ का आयोजन, क्षेत्र में निवेश और स्वरोजगार को मिलेगी नई दिशा

0


 ग्राम पंचायत प्रांगण लुकवासा में उद्यमियों और युवाओं के साथ हुआ सीधा संवाद

औद्योगिक विकास, नए निवेश से सुदृढ़ होगी स्थानीय अर्थव्यवस्था


शिवपुरी,  ‘‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026’’ के अंतर्गत शनिवार को ग्राम पंचायत प्रांगण लुकवासा, जनपद पंचायत कोलारस में ‘‘उद्यम संवाद कार्यक्रम’’ का सफल आयोजन किया गया। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, शिवपुरी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना, स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करना तथा नवीन निवेश व स्वरोजगार के अवसर सृजित करना है। 

 कार्यक्रम में नवीन उद्योग स्थापित करने के इच्छुक युवाओं, क्षेत्र के स्थानीय उद्यमियों ने संवाद किया।


उद्यमियों ने साझा किए अनुभव

‘उद्यम संवाद’ के दौरान सफल उद्यमियों ने अपने व्यावसायिक अनुभवों को साझा करते हुए शासकीय योजनाओं से मिल रहे वित्तीय एवं प्रशासनिक सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर क्षेत्र में नए निवेश को आकर्षित करने, कोलारस सहित समूचे जिले में औद्योगिक गतिविधियों को गति देने तथा स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई।


उद्यमियों ने दी अपने उत्पाद व निवेश की जानकारी

उद्यम संवाद के दौरान क्षेत्र के विभिन्न उद्यमियों ने अपने मौजूदा व्यावसायिक निवेश तथा भविष्य में किए जाने वाले प्रस्तावित निवेश की जानकारी दी। जिसमें  दीपक रघुवंशी- सीमेंट उत्पाद के लिए ₹1 करोड़ का नया निवेश प्रस्तावित,  कपिल गुप्ता- बायोमास ब्रिकेट्स के लिए ₹80 लाख का निवेश,  लोकपाल रधुवंशी- डेयरी के लिए 10 लाख रूपए,  अवधेश दांगी- आटा चक्की के लिए ₹1.75 लाख,  सिंधिया गुर्जर- दूध डेयरी क लिए ₹1.75 लाख,   छत्रपाल दांगी- दूध डेयरी के लिए ₹73500, पप्पी यादव- आटा चक्की के लिए ₹66465,  अंकेश यादव- दूध डेयरी के लिए ₹1.75 लाख का नया निवेश प्रस्तावित किया गया है।      


मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत हितलाभ वितरण

कार्यक्रम में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘‘मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना’’ के तहत हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र एवं हितलाभ का वितरण किया गया। जिसमें  चैनसिंह ओझा को फर्नीचर शॉप हेतु ₹5 लाख का हितलाभ,  अनिल राठौर को किराना दुकान के लिए ₹4 लाख का हितलाभ,  गिर्राज ओझा के लिए अनाज व्यवसाय हेतु ₹5 लाख का हितलाभ तथा  गब्बर ओझा को ऑटोमोबाइल पार्ट्स हेतु ₹5 लाख का हितलाभ वितरण किया गया।

  इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष  भरत सिंह चौहान,एसडीएम कोलारस शिवदयाल धाकड़,जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक  अजय तिवारी,स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, युवा व उद्यमी उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top