इसी क्रम में शिवपुरी के जिला प्रबंधक, लोक सेवा गारंटी केंद्र, रवि शर्मा को भी उनके उत्कृष्ट कार्य एवं प्रभावी योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन एवं कलेक्टर द्वारा यह सम्मान लोक सेवा प्रबंधन विभाग के माध्यम से जिले में नागरिकों को लोक सेवाओं का त्वरित एवं बेहतर प्रदाय सुनिश्चित कराने, विभागीय समन्वय बनाए रखने तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।
रवि शर्मा की कार्यप्रणाली में विशेष रूप से सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के प्रभावी निराकरण को महत्वपूर्ण उपलब्धि माना गया। शिवपुरी जिला सीएम हेल्पलाइन की रैंकिंग में विगत तीन माह से लगातार A ग्रेड में रहा है। शिकायतों की सतत मॉनिटरिंग, संबंधित विभागों से समन्वय और समय-सीमा में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने में लोक सेवा प्रबंधन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
लोक सेवा प्रदाय में बेहतर समन्वय
लोक सेवा गारंटी केंद्र के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराने के साथ ही विभागीय अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का कार्य किया जाता है। रवि शर्मा द्वारा इस दिशा में लगातार प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए शासकीय सेवाओं के त्वरित प्रदाय और शिकायतों के निराकरण को प्राथमिकता दी गई।
इसके अलावा शिवपुरी जिले में आयोजित विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों, जिनमें 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह सहित अन्य महत्वपूर्ण आयोजन शामिल हैं, में लोक सेवा प्रबंधन विभाग की व्यवस्थाओं एवं समन्वय में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के क्रियान्वयन में भी भूमिका
जिले में शासन की योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के सफल क्रियान्वयन में भी लोक सेवा प्रबंधन विभाग द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर सेवाओं को बेहतर तरीके से नागरिकों तक पहुंचाने के प्रयास किए गए।
रवि शर्मा को स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच से मिला यह सम्मान उनके कार्य के प्रति प्रशासन के विश्वास और सराहना को दर्शाता है। सम्मान मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सहयोगियों ने उन्हें बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
सीएम हेल्पलाइन में लगातार तीन माह तक A ग्रेड बनाए रखना और लोक सेवाओं के त्वरित एवं बेहतर प्रदाय में योगदान रवि शर्मा की कार्यकुशलता और विभागीय समन्वय का परिणाम माना जा रहा है।


