शिवपुरी। शिवपुरी के युवा खिलाड़ी आर्यन अवस्थी ने महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित TCS JLR बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपविजेता (रनर-अप) का खिताब अपने नाम कर जिले का गौरव बढ़ाया है। लगभग 500 खिलाड़ियों की भागीदारी वाले इस प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में आर्यन ने दमदार खेल का प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की। यह उनके कॉर्पोरेट जीवन की पहली ट्रॉफी है।
वर्तमान में Tata Consultancy Services (TCS), पुणे में JLR Cyber Security Team में कार्यरत आर्यन अवस्थी स्कूल और कॉलेज स्तर पर बैडमिंटन तथा विशेष रूप से टेबल टेनिस में कई पदक और ट्रॉफियां जीत चुके हैं। कॉर्पोरेट जीवन में भी उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा को लगातार नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
आर्यन वर्तमान में TCS Table Tennis Team के कप्तान भी हैं और जल्द ही विभिन्न कॉर्पोरेट टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में TCS का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे शिवपुरी जिले के लिए गर्व का विषय है।
अपनी सफलता का श्रेय आर्यन ने अपने माता-पिता सीएम अवस्थी एवं कल्पना अवस्थी के साथ-साथ अपने कोच निखिल चौकसे को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग, कोच का मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी प्रेरणा रहे हैं।
आर्यन की इस उपलब्धि पर जिले के वरिष्ठ खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


