ग्रामीणों का आरोप है कि रसोईया स्कूल नहीं आती, बाहर पढ़ाई करती है फिर भी उसके नाम पर हजारों का फर्जी भुगतान हो रहा है। विरोध करने पर समूह द्वारा झूठे केस में फंसा कर जेल भिजवाने की धमकी दी जाती है मकरारा प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय में संचालित इंदिरा गांधी स्व सहायता समूह को पहले भी ब्लैक लिस्ट किया जा चुका है मकरारा के प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय में संचालित समूह द्वारा बच्चों को भोजन भी प्रतिदिन नहीं बांटा जाता है खराब भोजन वितरित किया जाता है शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मिली भगत के चलते समूह का संचालन मनमर्जी से हो रहा है
ग्रामीणों ने मांग की है कि इस समूह को तत्काल निरस्त कर किसी अन्य समूह को कार्य दिया जाए ताकि बच्चों को ठीक भोजन मिल सके इनका कहना है मकरारा प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में संचालित इंदिरा गांधी स्व सहायता समूह द्वारा स्कूली बच्चों को समय पर मध्यान भोजन नहीं वितरित किया जा रहा है ऐसी लापरवाही सामने आई तो हमारे द्वारा कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी केपी जैन बीआरसी कोलारस इनका कहना है हमारे बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं बच्चों को मध्यान भोजन नहीं दिया जाता है मेरे द्वारा 181 पर शिकायत भी दर्ज कराई गई है जो अभी चल रही है इस समूह पर कार्रवाई की जाए रंजीत जाटव निवासी ग्राम मकरारा



.jpg)