टंडन रोड, झांसी में गणेश उत्सव के अवसर पर परिवार सहित श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित

0

 



झांसी। गणेश उत्सव के पावन अवसर पर टंडन रोड, झांसी में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा परिवार सहित स्थापित की गई। इस भव्य प्रतिमा में भगवान गणेश जी के साथ भगवान शिव, माता पार्वती एवं परिवार के अन्य स्वरूपों को भी शामिल किया गया है।


प्रतिमा स्थापना के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे तथा सभी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान  गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा आयोजन स्थल भक्तिमय हो उठा।


आयोजन को सफल बनाने में गीता चड्ढा, वरुण चड्ढा, तरुण चड्ढा, मेघा, भावना, गीतांशी, तानिशी, प्रथमेश, समर्थ, सुनील शर्मा, नितिन साहू, विशाल शर्मा, अनिल शर्मा, आदित्य मल्होत्रा, संजय त्रिपाठी, आरती, काजल, नेहा, पवन, मयंक एवं तमन्ना सहित समस्त कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।


आयोजकों ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ भाईचारा, सामाजिक सद्भाव एवं भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top