रामलीला महोत्सव में मथुरा से आई रामलीला मंडली के कलाकारों ने भगवान गणेश की आरती और अस्त्र शस्त्र का पूजन किया। इसी के साथ पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
रामलीला का शुभारंभ सरपंच भवूती बाई धाकड़ व भाजपा नेता रामस्वरूप रिझारी द्वारा किया गया।
मंच संचालन करते हुए समाजसेवी नरोत्तम वर्मा ने कहा कि गणेश महोत्सव कार्यक्रम से समाज में एक दूसरे के प्रति भाईचारा कायम रहता है आगे उन्होंने भगवान गणेश के स्वरूप के बारे में बताया कि उनका बड़ा सिर ज्ञान का प्रतीक है,उनके बड़े कान ध्यानपूर्वक सुनने की प्रेरणा देते हैं और उनकी छोटी आंखें एकाग्रता को बढ़ावा देती हैं।
समिति अध्यक्ष जगदीश धाकड़ ने कहा कि इस बार रामलीला काफी आकर्षक होगी,कलाकार भी बेहतरीन मंचन करेंगे। उन्होंने बताया कि रामलीला का आयोजन रोजाना शाम 08 बजे से होगा।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कुबेर धाकड़,जगदीश सोनी,मुकेश नेताजी,शक्ति किरार,हेमंत धाकड़,लक्ष्मीनारायण लाला,गोलू सोनी,फेरन धाकड़,शिवकुमार रजक,रजनीश धाकड़,डॉ.महेश,महेश धानुक आदि मौजूद रहे।



.jpg)