वार्ड नंबर 6 में गंदगी और अव्यवस्थाओं से जनता परेशान, सड़क-नालियों की सफाई की मांग

0




शिवपुरी। वार्ड नंबर 6 में सड़क, नालियों और साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था को लेकर स्थानीय रहवासियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। वार्ड के कई स्थानों पर गंदगी जमा होने के साथ ही नालियों की नियमित एवं उचित सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों में गंदगी जमा होने के कारण दुर्गंध की स्थिति बनी रहती है और आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। वहीं सड़क किनारे एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा होने से लोगों को आवागमन में भी परेशानी हो रही है।


रहवासियों ने प्रशासन एवं नगर पालिका से मांग की है कि वार्ड नंबर 6 में विशेष सफाई अभियान चलाकर सड़कों और नालियों की तत्काल सफाई कराई जाए। साथ ही नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वार्डवासियों को गंदगी और असुविधा से राहत मिल सके।


वार्डवासियों ने प्रशासन से जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top