गोवर्धन में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

0


 गोवर्धन। श्री राधे कृष्णा अग्रसेन सेवा समिति के तत्वावधान में गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

कथा के प्रथम दिन गोवर्धन की पवित्र दान घाटी परिक्रमा मार्ग से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर भाग लिया। बैंड-बाजों, भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा दान घाटी से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई विनोद मुकुंद गार्डन पहुंची, जहां विधिवत पूजन के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।

इस धार्मिक आयोजन का आयोजन शिवपुरी निवासी श्री राधे कृष्णा अग्रसेन सेवा परमत समिति  के सानिध्य एवं सहयोग से किया जा रहा है। कथा व्यास आचार्य विक्रम जी महाराज अपने मधुर प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत महापुराण का अमृत रसपान करा रहे हैं।

कथा के प्रथम दिवस आचार्य विक्रम जी महाराज ने भागवत महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान की कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और भक्ति मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से नियमित रूप से भगवान के नाम स्मरण और सत्संग से जुड़ने का आह्वान किया।

सात दिवसीय इस भागवत कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन समिति ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top