शिवपुरी, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अर्पित वर्मा के निर्देशन तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवंत राठौर के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद शिवपुरी द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को सुबह एवं दोपहर के समय शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, वार्डों, बाजारों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान झाड़ू लगवाने, नालियों की सफाई, डंप कचरा उठाने, सड़क किनारे जमा कचरे को हटाने तथा आवश्यक स्थानों पर सफाई एवं धुलाई की कार्रवाई की गई।
कोर्ट रोड और सर्किट हाउस रोड पर सफाई
सुबह के समय कोर्ट रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यहां नालियों की सफाई कराने के साथ सड़क पर झाड़ू लगवाकर कचरा हटाया गया। इसी क्रम में सर्किट हाउस रोड की नालियों की सफाई कराई गई तथा सड़क किनारे जमा कचरे को भी उठाया गया।
दो बत्ती चौराहा क्षेत्र में विशेष सफाई एवं धुलाई कराकर क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित किया गया। थीम रोड मार्केट में भी सफाई अभियान चलाकर सड़क एवं आसपास के क्षेत्रों से कचरा हटाया गया।
सर्कुलर रोड और नक्षत्र गार्डन क्षेत्र में व्यापक सफाई
नगर पालिका द्वारा सर्कुलर रोड के विभिन्न हिस्सों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। पोहरी चौराहे से नक्षत्र गार्डन की ओर जाने वाले मार्ग पर सफाई कराई गई। इसके साथ ही ग्वालियर बायपास से नक्षत्र गार्डन तक सर्कुलर रोड की सफाई कराई गई।
पीएस होटल से नक्षत्र गार्डन तक तथा ग्वालियर बायपास से सेंड वेंटेड स्कूल तक सर्कुलर रोड पर भी झाड़ू लगवाकर सफाई कराई गई। घोड़ा चौराहा से गुना बायपास तक दोपहर के समय सड़क की सफाई कराने के साथ डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन से कचरा उठवाया गया।
रेलवे स्टेशन रोड सहित प्रमुख मार्गों से हटाया कचरा
रेलवे स्टेशन रोड पर सफाई अभियान चलाकर सड़क एवं आसपास जमा कचरा उठाया गया। राजेश्वरी रोड से पोहरी बस स्टैंड, सर्कुलर रोड, नक्षत्र गार्डन, कलेक्टर बंगला रोड एवं कोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में भी सफाई कराकर डंप कचरा हटाया गया।
राठौर रोड पर डंप कचरे का ट्रैक्टर-ट्रॉली से उठाव
गांधी पेट्रोल पंप से दुबे नर्सरी तक राठौर रोड के विभिन्न स्थानों पर लंबे समय से जमा डंप कचरे को ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से भरवाकर हटाया गया। संबंधित क्षेत्रों में सफाई कराने के साथ चूना लाइनिंग का कार्य भी कराया गया, जिससे सार्वजनिक स्थानों को व्यवस्थित एवं स्वच्छ रखने में मदद मिले।
करौंदी क्षेत्र में गलियों और मुख्य मार्गों पर सफाई
करौंदी क्षेत्र में भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सेंड वेंटेड स्कूल से करौंदी सम्मेलन, करौंदी सम्मेलन से खिन्नी नाका तथा खिन्नी नाका से भूत पुलिया तक सड़क किनारे दलेल लगाकर सफाई कराई गई।
दोपहर के समय करौंदी सम्मेलन क्षेत्र से वन विहार 10 नंबर गेट तक तथा आसपास की गलियों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। मिठाई वाली गली एवं आत्माराम वेल्डिंग वाले के घर तक भी दलेल लगाकर कचरा एवं गंदगी हटाई गई।
वार्ड क्रमांक 14 में नालियों की सफाई
माधव नगर हनुमान मंदिर, मंगल भवन एवं फतेहपुर क्षेत्र, वार्ड क्रमांक 14 में नालियों की विशेष सफाई कराई गई। नालियों से निकले मलवा एवं कचरे को तत्काल भरवाकर हटाने की कार्रवाई की गई, ताकि जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
वार्ड क्रमांक 4 सहित अन्य क्षेत्रों में सफाई
वार्ड क्रमांक 4 में भाजपा कार्यालय की ओर तथा विद्यादेवी रोड पर झाड़ू लगवाकर सफाई कराई गई और कचरा उठवाया गया। गांधी पार्क एवं मानस भवन ग्राउंड में भी झाड़ू लगवाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई।
सहगल टेंट हाउस रोड एवं विवेकानंद कॉलोनी में दलेल लगाकर सफाई कराई गई और सड़क किनारे जमा कचरे को हटाया गया। फिजिकल क्षेत्र में भी डंप कचरा भरवाकर हटाने की कार्रवाई की गई।
बारिश के मौसम में नालियों एवं जल निकासी पर विशेष ध्यान
नगर पालिका परिषद द्वारा बारिश के मौसम को देखते हुए नालियों एवं जल निकासी वाले क्षेत्रों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सफाई के दौरान नालियों में जमा गाद, कचरा एवं अन्य अपशिष्ट को हटाकर मलवा भरवाया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान जल निकासी बाधित न हो और जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।
सीएमओ ने दिए नियमित सफाई के निर्देश
मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवंत राठौर ने संबंधित अधिकारियों एवं सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि शहर के सभी वार्डों एवं प्रमुख मार्गों पर सफाई व्यवस्था लगातार बनाए रखी जाए। डंप कचरे की पहचान कर उसे समय पर उठाया जाए तथा नालियों और जल निकासी वाले स्थानों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सफाई कार्य की निरंतर निगरानी करते हुए आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त सफाई दल एवं संसाधनों का उपयोग किया जाए।
नगर पालिका की अपील—स्वच्छता में नागरिक भी दें सहयोग
नगर पालिका परिषद शिवपुरी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों से निकलने वाला कचरा निर्धारित कचरा संग्रहण वाहन को ही दें। सड़कों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें और नालियों में प्लास्टिक अथवा अन्य अपशिष्ट डालने से बचें।
नगर पालिका ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए सफाई कर्मचारियों के साथ नागरिकों की सहभागिता भी आवश्यक है। सभी नागरिक अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।
नगर पालिका परिषद शिवपुरी द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों, प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।



.jpg)