करैरा में अवैध हथियार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार,

0


 


315 बोर का कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद


शिवपुरी। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करैरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 315 बोर के देशी कट्टे और एक जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिले में अवैध हथियार रखने और अपराध की नीयत से हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी आनंद राय के मार्गदर्शन में करैरा थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छावई के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था।

19 सितंबर 2026 को करैरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि करही में हार की रोड की तरफ एक व्यक्ति अवैध कट्टा लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति दिखाई दिया।

पुलिस को देखते ही युवक भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक जाटव पुत्र कैलाश जाटव, उम्र 30 वर्ष, निवासी थाने के पीछे करैरा, जिला शिवपुरी बताया।

पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 315 बोर का एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। हथियार रखने का वैध लाइसेंस मांगे जाने पर आरोपी द्वारा कोई लाइसेंस नहीं होना बताया गया।

पुलिस ने कट्टा और कारतूस जब्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। मामले में थाना करैरा में अपराध क्रमांक 653/26, धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जब्त हथियार:

315 बोर का एक देशी कट्टा

एक जिंदा कारतूस

करैरा पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top