रेहाना सिद्दीकी का बीएसी पद पर चयन, वरिष्ठता सूची में प्रथम स्थान हासिल कर मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

0



शिवपुरी। शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहीं शिक्षिका रेहाना सिद्दीकी को उनके उत्कृष्ट एवं बेदाग सेवाकाल का सम्मान मिला है। रेहाना सिद्दीकी पत्नी श्री तारिक सिद्दीकी का चयन जनपद शिक्षा केंद्र शिवपुरी में विज्ञान विषय के बीएसी (BAC) पद के लिए किया गया है। जिला शिक्षा केंद्र शिवपुरी द्वारा जारी वरिष्ठता सूची के आधार पर उन्हें विज्ञान विषय के लिए बीएसी पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा केंद्र शिवपुरी द्वारा वरिष्ठता के आधार पर तैयार की गई सूची में रेहाना सिद्दीकी ने वरियता क्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठता एवं निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर उनका चयन विज्ञान विषय के बीएसी पद के लिए किया गया है। उनके चयन को शिक्षा जगत में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

रेहाना सिद्दीकी वर्ष 2001 से शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय मझेताल में पदस्थ रहकर अपनी सेवाएं दे रही थीं। अपने लंबे शिक्षकीय कार्यकाल के दौरान उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा, लगन और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया। बताया जाता है कि उनका अब तक का सेवाकाल पूरी तरह साफ-सुथरा और अनुकरणीय रहा है।

लगभग ढाई दशक के शिक्षकीय अनुभव के बाद अब विज्ञान विषय के बीएसी पद पर चयन होने से उन्हें शिक्षा व्यवस्था में और अधिक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उनके अनुभव का लाभ निश्चित रूप से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में भी मिलेगा।

गौरतलब है कि रेहाना सिद्दीकी, शिवपुरी के कर्मचारी नेता एवं शिक्षक तारिक सिद्दीकी की धर्मपत्नी हैं। उनके बीएसी पद पर चयन की खबर मिलते ही परिजनों, शिक्षकों, सहकर्मियों और करीबियों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

रेहाना सिद्दीकी की इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों एवं करीबियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। लोगों का कहना है कि उनकी मेहनत, लंबे अनुभव, ईमानदार कार्यशैली और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम है कि उन्हें वरिष्ठता के आधार पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

रेहाना सिद्दीकी के बीएसी पद पर चयन को न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि, बल्कि शिक्षा जगत के लिए भी एक गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top