सतनवाड़ा रेंजर माधव सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में वन विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन, अवैध गतिविधियों में लिप्त दो ट्रैक्टर जब्त

0



वन कक्ष PF-932 और PF-933 में कार्रवाई, अवैध पत्थर परिवहन और जुताई के मामले में दो वन अपराध प्रकरण दर्ज


नरवर/सतनवाड़ा। सतनवाड़ा वन क्षेत्र में वन विभाग लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहा है। सतनवाड़ा रेंजर माधव सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में वन विभाग की टीम द्वारा दनादन कार्रवाई की जा रही है। वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विभाग की सक्रियता के बीच दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं।


 पहली कार्रवाई: अवैध पत्थर परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त


वन विभाग की टीम ने बीट सकलपुर के वन कक्ष PF-932 में अवैध रूप से पत्थर-बोल्डर का परिवहन करते हुए लाल रंग का महिंद्रा 575 DI ट्रैक्टर जब्त किया। इस मामले में वन अपराध प्रकरण POR क्रमांक 665/24, दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।


दूसरी कार्रवाई: वन भूमि पर अवैध जुताई करते ट्रैक्टर पकड़ा


दूसरी कार्रवाई बीट करईवारा के वन कक्ष PF-933 में की गई, जहां अवैध जुताई करते हुए लाल रंग का महिंद्रा 265 DI ट्रैक्टर जब्त किया गया। इस मामले में वन अपराध प्रकरण POR क्रमांक 979/15, दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को पंजीबद्ध किया गया।


कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका


दोनों कार्रवाइयां RO सतनवाड़ा के मार्गदर्शन में की गईं। इनमें लक्ष्मी कुमार यादव, परिक्षेत्र सहायक सतनवाड़ा, मनीष उपाध्याय, गिरीश कांकर, वनरक्षक करईवारा, रामेश्वर धाकड़, वनरक्षक धमकन, पप्पू सोनी, विजय कुशवाह (वाहन चालक) एवं विनोद कुशवाह की भूमिका रही।


सतनवाड़ा रेंजर के मार्गदर्शन में लगातार कार्रवाई से अवैध गतिविधियों पर शिकंजा


सतनवाड़ा वन क्षेत्र में लगातार हो रही कार्रवाई से वन विभाग की सक्रियता सामने आ रही है। वन क्षेत्रों की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विभाग द्वारा कार्रवाई जारी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top