शिवपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाँसी से इंदौर जा रहे परिवार की कार के तीन टायर हुए पंचर डायल-100 जवानों ने सभी को एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर नजदीकी होटल में ठहराया

0

 


शिवपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र में मझेरा में हाइवे रोड पर परिवार के साथ झाँसी से इंदौर जा रहे कॉलर की कार खराब हो गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 14-09-2024 को रात्रि 01:35 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक मधुर श्रीवास्तव एवं पायलेट हेमंत कुशवाहा ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि झाँसी निवासी राहुल गुप्ता परिवार के साथ झाँसी से इंदौर जा रहे थे मझेरा के पास कार के तीन टायर पंचर हो गए थे। देर रात हाइवे पर आसपास कोई सहायता नहीं मिलने पर राहुल गुप्ता ने डायल-112/100 को कॉल कर मदद माँगी थी, पुलिस जवानों ने परिवार के सदस्यों के चाहे अनुसार उन्हे एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर नजदीकी होटल में ठहराया। राहुल गुप्ता एवं उनके परिवार द्वारा देर रात सहायता के लिए डायल-112/100 सेवा एवं पुलिस जवानों का आभार व्यक्त किया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top