शिवपुरी के थाना पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में मोटर साईकिल से गिरकर घायल हुए दो व्यक्तियों को, डायल-100 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल

0

 


शिवपुरी। शिवपुरी के थाना पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में सेसाई गाँव में मोटर साईकिल से गिरकर दो व्यक्ति घायल हो गए हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 30-09-2024 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक प्रताप एवं पायलट माजिद अली ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि रामप्रकाश उम्र 32 वर्ष एवं पवन उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी कोलारस   सेसाई गाँव के पास मोटर साईकिल से गिरकर घायल हो गए थे। डायल-112/100 जवानों ने एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर जिला चिकित्सालय शिवपुरी में भर्ती करवाया जहाँ घायलों को समय पर उपचार मिला।

 शिवपुरी से युसूफ खान की रिपोर्ट

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top