हमारे देश में बांटने की राजनीति खत्म हो - बृजभूषण महाराज

0


 कोलारस के समीप ग्राम सिंगारपुर में चल रही श्री शिवमहापुराण के अष्टम दिवस पर राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता पंडित श्री बृजभूषण जी महाराज ने बताया कि इस समय भारत देश में बांटने की राजनीति पर बहुत ज्यादा वल दिया जा रहा है एवं लोगों को जाति के नाम पर धर्म के नाम पर एवं भगवान के नाम पर बांटा जा रहा है यह राजनीति लोगों को सुखी करने के लिए नहीं उनका हक देने के लिए नहीं बल्कि देश को एक महान संकट में धकेलने का काम इस समय किया जा रहा है इसलिए सभी से निवेदन है कि इस राजनीति के गंदे खेल को बंद किया जाए एवं समाज को एक होने का संदेश सभी राजनेताओं द्वारा दिया जाना चाहिए एवं जो जनप्रतिनिधि हैं उनके द्वारा सभी समाजों को एक करके उनको एक साथ प्रेम से रहने का संदेश नेताओं को देना चाहिए जो राजनेता अपने स्वार्थ के लिए  लोगों को वर - गलाकर के अनेक अनेक उनके मन में संदेह उत्पन्न करके जो बांटने का काम कर रहे हैं ऐसे राजनेता स्वयं का भला तो कर रहे हैं परंतु वह इस देश की जनता के साथ में एक बहुत बड़ा धोखा कर रहे हैं और यह धोखा आगे चलकर के संपूर्ण समाजों के लिए एक दिन बहुत बड़ा दुखदाई साबित होगा आचार्य जी ने कथा के प्रसंग में सुंदर द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा का श्रवण कराया यह जो द्वादश ज्योतिर्लिंग है यह भगवान शिव के साक्षात स्वरूप है और भगवान शिव साक्षात आकर के ज्योतिर्लिंगों में प्रकट हुए हैं जो द्वादश ज्योतिर्लिंगों की यात्रा करता है एवं जो द्वादश ज्योतिर्लिंगों पर जाकर के गंगाजल चढ़ाता है एवं अभिषेक करता है वह मनुष्य परम पद को प्राप्त होता है भगवान शिव महादेव हैं देवों के देव हैं भगवान शिव की उपासना करने वाला मनुष्य समस्त मनोकामनाओं को प्राप्त करता है एवं अंत में उसकी सद्गति होती है इसलिए भगवान शिव का पूजन शिव मंत्र का जाप शिव भगवान के व्रत करने पर मनुष्य परम पद को प्राप्त होता है इस कथा का आयोजन 17 अप्रैल से 25 अप्रैल तक किया जा रहा है कथा का आयोजन समस्त ग्रामवासियों द्वारा कराया जा रहा है

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top