पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी अमन सिंह राठौड द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को अवैध हथियार, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थो जुआ एवं सट्टा के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले एंव नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा टीम गठित की गयी जो दिनांक 23/24.04.26 को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में अलग- अलग स्थानों पर टीमो को रवाना कर थाना क्षेत्र पुराने रेल्वे स्टेशन के पास से आरोपी मोनू पुत्र रामकिशन कुशवाह उम्र 24 साल नि0 करोंदी थाना फिजीकल शिवपुरी से 21 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा के कीमती 1890रु., मटका पार्क पास से आरोपी सुमित पुत्र बाइसराम धाकड उम्र 27 साल नि0 पीएस होटल के पीछे से 22 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा के कीमती 1980 रु. गांधी पार्क के पास से आरोपी मनोज पुत्र कल्लू गोस्वामी उम्र 32 साल नि0 करौंदी थाना फिजीकल से 21 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा के कीमती 1890रु., नया रेल्वे स्टेशन पानी की टंकी के पास से आरोपी सद्दाम पुत्र सत्तार खांन उम्र 35 साल नि0 गौशला थाना देहात से 20 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा के कीमती 1800रु., मटका पार्क से आरोपी राकेश शिवहरे पुत्र श्यामलाल शिवहरे उम्र 45 साल नि0 लालमाटी शिवपुरी से 20 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा के कीमती 1800रु एवं व्हीटीपी स्कूल के सामने सामुदायिक भवन से अतर राजावत पुत्र वीरेन्द्र राजावत उम्र 36 साल नि० बडागांव थाना देहात शिवपुरी से 20 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा के कीमती 1800रु कुल 124 क्वार्टर कीमती 11160 रु. के जप्त किये आरोपीगण से मौके पर शराब जप्ती की कार्यवाही की गयी बाद आरोपीगण के विरुध्द अप.क्र. 308/26, 309/26, 310/26, 311/26, 312/26, 313/26 धारा 34(1) आवकारी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया कोतवाली पुलिस व्दारा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
सराहनीय भूमिकाः.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, प्र. आर. 374 गजेन्द्र परिहार, प्र.आर. 152 जयकिशन राणा, प्र.आर. 797 संतोष बैस, प्र.आर. 634 बीरबल सिंह, प्र.आर. 335 महेश भास्कर, प्र. आर. 806 रविकुमार, प्र. आर. 255 हरीकृष्ण यादव, आर. 788 कुलदीप सरदार, आर. 734 छोटेलाल दण्डोतिया, आर. 708 रणवीर शर्मा, आर. 1032 अजय यादव, आर. चालक 115 विक्रम धाकड विशेष भूमिका रही।


