शिवपुरी पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी को दबोचा, पुलिस थाना सुभाषपुरा द्वारा 81 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर की कार्यवाही

0

 


शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना सुभाषपुरा में मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब बेचने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है । आज दिनांक 27.09.2024 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी धारू पुत्र सुखराम मोगिया उम्र 51 साल निवासी इंन्द्राकालोनी ग्राम सुभाषपुरा थाना सुभाषपुरा जिला शिवपुरी को सुभाषपुरा तालाब के पास अवैध रूप से हाथ भट्टी की कच्ची शराब 81 लीटर के साथ गिरफ्तार किया जाकर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम कर आरोपी धारू मोगिया को माननीय न्यायालय शिवपुरी पेश किया गया है। जिसपर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेजा गया। 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि राजीव कुमार दुबे, प्रआर0 अभय सिंह, प्रआर0 अनिल कुमार, आर0  विमल बोहरे, आर0 रवि कुमार, आर0चा0 सोनू गुर्जर, आर0 अर्जुन जाट, म.आर.प्रीति राठौर, आर दामोदर भार्गव की अहम भूमिका रही।

 शिवपुरी से युसूफ खान की रिपोर्ट

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top