जेल जाने के डर से युवक ने डीजल डालकर किया आत्महत्या करने का प्रयास, परिजन लेकर पहुंचे जिला अस्पताल

0

 


शिवपुरी। जानकारी के मुताबिक़ लुकवासा कस्बे के रहने वाले 40 वर्षीय अशोक रघुवंशी का उसकी पत्नी रेखा से कई साल पहले विवाद हो गया था। अशोक शराब का शौकीन था। उसने अपनी पत्नी रेखा को मारपीट कर भगा दिया था। रेखा अपने दो बच्चों के साथ मायके रहने लगी थी। रेखा ने अपने पति अशोक पर दहेज एक्ट भी लगवा दिया था साथ ही न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय ने भरण पोषण के मामले में अशोक को हर माह दस हजार रूपये उसकी पत्नी रेखा को देने का फरमान जारी किया था।


बताया गया हैं कि हाल ही में अशोक रघुवंशी का वारंट भरण पोषण की राशि न भरने पर जारी हुआ था। वारंट जारी होने के बाद जेल जाने के डर से अशोक ने शराब के नशे में घर में रखे डीजल को अपने ऊपर उढेल कर आग लगा ली। परिजन सहित पड़ोसियों ने जैसे-तैसे उसकी जान बचाई और उसे उपचार के लिए लुकवासा के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।

 शिवपुरी से युसूफ खान की रिपोर्ट

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top