शिवपुरी पुलिस द्वारा चोरी गयी 04 मोटर सायकलों को किया बरामद

0

 


शिवपुरी। दिनांक 11.08.2024 को फरियादी ओमकार आदिवासी पुत्र धरूआ आदिवासी उम्र 38 साल निवासी ग्राम बुडिया थाना ईसागढ जिला अशोकनगर हाल निवासी ग्राम हरीपुर थाना इंदार ने अपनी प्लेटिना मोटरसाईकिल क्रमांक एमपी 67 जेडसी 5792 को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट थाना इंदार पर लेख कराई थी । उक्त रिपोर्ट पर से थाना इन्दार पर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया । विवेचना के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी महोदय कोलारस विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन मे माल मुल्जिम की पतारसी की गई पतारसी के दौरान इन्दार पुलिस द्वारा दिनांक 21.10.2024 को आरोपी मरिया उर्फ मंजीत जाटव पुत्र पूरन जाटव उम्र 28 साल निवासी मेघोनाबडा को मय एक चोरी की मोटरसाईकिल व 315 बोर के देशी कट्टा व एक जिन्दा राउण्ड जप्त कर गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी शत्रुघ्न सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम मेघोनाबडा से तीन मोटरसाईकिल चोरी की जप्त की गई आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया।

उक्त सराहनीय कार्य मे उ.नि. दिनेश सिंह नरवरिया थाना प्रभारी इन्दार,सउनि शत्रुघ्न सिंह भदौरिया, सउनि बजरंग सिंह जादौन, प्र.आर. वहीद खान, प्रआर जीतेन्द्र सिंह जाट, आर. आलोक सिंह, आर. रवि कन्नोजी, आर. नन्दकिशोर रजक, आर. भानु प्रकाश, आर. महेश सिंह, आर. सुनील कुमार भील, आर. शेलेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

 शिवपुरी से युसूफ खान की रिपोर्ट

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top