शिवपुरी जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु कलेक्टर शिवपुरी अर्पित वर्मा द्वारा सतत् कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के पालन में म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत अवैध मदिरा धारण, परिवहन, चौर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध शुभम दांगोड़े, जिला आबकारी अधिकारी शिवपुरी के निर्देशन में दिनांक 29.04.2026 को वृत्त शिवपुरी क्षेंत्रातर्गत विभिन्न स्थलों पर राहुल गुप्ता वृत्त प्रभारी द्वारा दबिश दी जाकर सार्वजनिक स्थलों पर मदिरापान करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर कुल 05 प्रकरण कायम कर 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जाकर म0प्र0 आबकारी अधिनियम की धारा 36(ब) के तहत पंजीबद्ध किये गये।
आगामी दिनों में भी आबकारी विभाग शिवपुरी के द्वारा मदिरा के अवैध बिक्री पर रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।


