शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र में जल प्रदाय से संबंधित समस्या के निराकरण हेतु कंट्रोल रूम गठित

0

 


शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र में आगामी ग्रीष्मऋतु में पेयजल समस्या के दृष्टिगत आम नागरिकों की समस्या निराकरण हेतु कंट्रोल रूम का गठन किया जाता है। आम नागरिक जल प्रदाय से संबंधित अपनी समस्या कंट्रोल रूम के मोबाईल नम्बर 9202140627 पर बता सकते हैं। 

कंट्रोल रूम में आवश्यक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें जितेन्द्र रजक, नगरपालिका परिषद शिवपुरी (मो. 9302701881) प्रातः 06 बजे से सांय 02 बजे तक, जमालुद्दीन खान, डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्यालय आरईएस शिवपुरी (मो. 8319146244) दोपहर 1.30 बजे से रात्रि 09 बजे तक रहेगी। 

उपरोक्त कर्मचारी नागरिकों से प्राप्त होने वाली पेयजल से संबंधित समस्या को पंजी में दर्ज कर नगरपालिका के जोन प्रभारी/उपयंत्री को अवगत करायेंगे तथा समस्या का निराकरण होने के पश्चात् पंजी में दर्ज करेंगे। कंट्रोल रूम प्रभारी रमेश कुमार, सिंह सिटी मिशन मैनेजर (7987169492) रहेंगे तथा प्रतिदिन की जा रही कार्यवाही के संबंध में कार्यालय अपर कलेक्टर शिवपुरी को अवगत करायेंगे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top