थाना इन्दार द्वारा एक 315 बोर का कट्टा व दो जिन्दा राउण्ड जप्त आरोपी को किया गिरफ्तार

0


शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के द्वारा जिले मे अवैध मादक पदार्थ जुआ, सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन, अवैध शराब की धरपकड के तहत जीरो टोलरेंस अपनाने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन एवं एसडीओपी कोलारस विजय कुमार यादव जी के मार्गदर्शन मे थाना इन्दार को दिनांक 26.10.2024 को कस्बा खतौरा मे भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बिजरोनी रोड मगरोरा तिराहा पुलिया पर अवैध कट्टा लिये कोई वारदात करने की नियत से बैठा है उक्त सूचना की तस्दीक करने पर आरोपी महेन्द्र सिंह यादव पुत्र मोतीराम यादव उम्र 43 साल निवासी खतौरा थाना इन्दार के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा व दो जिन्दा कारतूस अवैध रूप से मिलने पर कट्टा राउण्ड जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर अपराध क्रमांक 243/2024 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबध्द किया गया है ।

 

बरामद माल- एक 315 बोर का देशी कट्टा मय दो जिन्दा कारतूस कीमती 5400/- रूपये 

 

इनकी रही भूमिका- थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया, सउनि शत्रुघ्न सिंह भदौरिया, प्रआर जितेन्द्र सिंह जाट, प्रआर वहीद खान, आर. महेश सिंह, आर. रवि कन्नोजी

शिवपुरी से युसूफ खान की रिपोर्ट

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top