थाना करैरा पुलिस ने अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश

0


शिवपुरी। दिनांक 09.10.2024 को ग्राम समोहा की अजबा बाई ने अपने बेटे आनंद लोधी की लाश हार के कुएं में पड़ी होने की सूचना पुलिस को दी इस पर मर्ग क्रमांक 83/24 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।


जांच के दौरान, मृतक आनंद की लाश को कुएं से निकाला गया, जिसमें उसकी कमर से पत्थर बंधा हुआ था, जिससे हत्या का संदेह गहरा गया मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया और पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने हत्या और गंभीर अपराधों में जीरो टालरेन्स की नीति अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एस.डी.ओ.पी. शिवनारायण मुकाती के मार्गदर्शन में पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की जानकारी मिली कि मृतक की पत्नी रेनू का चाल-चलन संदिग्ध था और उसके रविंद्र कुशवाह से अवैध संबंध थे।


पूछताछ में रेनू, रविंद्र कुशवाह और रामबाबू कुशवाह ने स्वीकार किया कि उन्होंने 6-7 अक्टूबर की रात आनंद को शराब पिलाकर हत्या की और उसके शव को कुएं में फेंक दिया इसके बाद, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 779/24 धारा 103, 238, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया करैरा पुलिस ने सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।


इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद छावई और उनकी टीम ने अद्वितीय काम किया है, जिससे अंधे कत्ल का खुलासा हुआ और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया..!!!

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top