सिंचाई विभाग के कर्मचारी के बेटे ने फांसी लगाकर किया सुसाइड : सरकारी क़्वार्टर में लटका मिला शव, दोज पर पत्नी बच्चों को भेज दिया था ससुराल

0

 


शिवपुरी। शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के मोहनी सागर कालोनी के सरकारी क़्वार्टर में सिचाई विभाग में कार्यरत कर्मचारी के बेटे ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह जब मृतक का साला अपने बहनोई से मिलने पहुंचा। तब सुसाइड की जानकारी लग सकी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फिजिकल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं। 


पत्नी और बच्चों को भेज दिया था ससुराल -


जानकारी के मुताबिक़ मानसिंह बाथम सिचाई विभाग में मणीखेड़ा डेम पर कार्यरत हैं और ज्यादातर वहीँ निवास करते हैं। उन्हें मोहनी सागर कालोनी में एक सरकारी क़्वार्टर मिला हुआ था। जिसमें उनका बेटा मुरारी बाथम अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ निवास करता था। मुरारी हवाई पट्टी क्षेत्र में बेल्डिंग का काम करता था। मुरारी बाथम ने दीपावली बाद दोज मनाने के लिए अपनी पत्नी और तीनों बच्चों को ससुराल मुडखेड़ा भेज दिया था। लेकिन बुधवार की रात अज्ञात कारणों के चलते मुरारी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। 


साले से मंगाई थी मछली -


मुरारी बाथम के साले ने बताया बुधवार को बहनोई मुरारी से बात हुई थी। उन्होंने बहन और बच्चों को आज गुरूवार को भेजने की बात कही थी साथ ही मछली भी मंगाई थी। शाम को अच्छे से बात हुई थी। आज सुबह वह किसी काम से शहर आया था। काम ख़त्म होने के बाद वह बहनोई से मिलने घर आया था। यहां उसे बहनोई का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था।

शिवपुरी से युसूफ खान की रिपोर्ट

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top