पड़ोरा चौराहे पर हुई दो ट्रकों की हुई भिड़ंत : केविन फसे ड्राइवर-हैल्पर को आधा घँटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला, जिला अस्पताल में भर्ती

0

 


शिवपुरी - कोलारस थाना क्षेत्र के शिवपुरी-गुना फोरलेन हाइवे स्थित पड़ोरा चौराहा पर दो ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद एक ट्रक का ड्राइवर और हैल्पर केविन में ही फसकर रह गए थे। जिन्हे मौके पर मौजूद लोगों ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला बाद में उन्हें उपचार के लिए हाइवे की एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। 


जानकारी के मुताबिक़ स्टील की चद्दर से भरा ट्रक (MP07HB3855) इंदौर से ग्वालियर जा रहा था। तभी पड़ौरा चौराहे पर झांसी की ओर से एक ट्रक दूसरे ट्रक से सामने आ गया। जिससे इंदौर से ग्वालियर जा रहा ट्रक दूसरे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया था। दुर्घटना के बाद आरोन जिले के लागानपुर का रहने वाला ट्रक ड्राइवर फिरोज खान पुत्र शहजाद खान और हैल्पर विजेंद्र करन पुत्र राम सिंह करन ट्रक के केविन में फस कर रह गए थे। जिन्हे मौके पर मौजूद लोगों ने निकाला और अस्पताल पहुंचाया। ड्राइवर फिरोज ने बताया कि झांसी की ओर से आ रहे ट्रक ड्राइवर ने लापरवाही से चलाते हुए ट्रक को हाइवे पर उतार दिया था। तभी एक बाइक भी सामने आ गई थी। बाइक सवार को बचाने के फेर में ट्रक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ट्रक के हैल्पर विजेंद्र के पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

शिवपुरी से युसूफ खान की रिपोर्ट

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top