महिला ने फांसी लगाकर किया सुसाइड : साथ सोए बेटे ने देखा शव, डेढ़ साल पहले छत से गिरकर पति की हो चुकी थी मौत

0

 


शिवपुरी । शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के कमलागंज घोसीपुरा क्षेत्र में एक 34 साल की महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। रात दो बजे जब साथ सो रहा उसका बेटा उठा तो उसके सामने मां का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। बता दें डेढ़ साल पहले महिला के पति की मौत हो चुकी हैं। तभी से महिला परेशान और बीमार भी रहने लगी थी। फिजिकल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर आज रविवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।


कमलागंज घोसीपुरा के रहने वाले रूपेन्द्र शाक्य ने बताया कि उसके भाई त्रिलोक शाक्य की मौत करीब डेढ़ साल पहले छत से गिरकर हो गई थी। तभी भाई की पत्नी आरती शाक्य (34) परेशान और बीमार रहने लगी थी। उनके एक 13 साल बेटा भी हैं। रात 12 बजे के घर में उसके कमरे का निर्माण कार्य चला था। इसके बाद वह अपनी मां के साथ सो गया था और उसकी भाभी आरती अपने बेटे के साथ अपने कमरे में जाकर सो गई थी। सूबह 3 बजे भतीजे ने आकर भाभी आरती के फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना थी। जाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। 


34 साल की आरती शाक्य ने किन कारणों से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। कारण सामने नहीं आ सका हैं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top