प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का भव्य आयोजन; पांचों विधानसभाओं से पहुंचे कार्यकर्ता, हितग्राही,आमजन*
शिवपुरी-- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज बुधवार को जिला मुख्यालय शिवपुरी के पोलो ग्राउंड में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले की पांचो विधानसभा क्षेत्रो से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, हितग्राही, विशिष्टजन, आमजन शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव जिला प्रभारी नंदकिशोर नापित,,शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन,कोलारस विधायक महेंद्र यादव,करैरा विधायक रमेश खटीक,पिछोर विधायक प्रीतम लोधी,पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा,भैया साहब लोधी ,कार्यक्रम प्रभारी केशव सिंह तोमर सह प्रभारी मुन्नालाल कुशवाहा,जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव,जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत,जिला महामंत्री लवलेश जैन,के पी परमार,योगेंद्र रघुवंशी,जिला उपाध्यक्ष नवाब सिंह कुशवाहा,पूनम राजोरिया,सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता,हरिओम राठौर,हरवीर सिंह रघुवंशी,विजय शर्मा,जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा,महिला मोर्चा अध्यक्ष शैलजा लवगीकर,पूर्व विधायक प्रहलाद भारती,जिला कार्यालय प्रभारी विक्की मंगल,जनपद अध्यक्ष करैरा पुष्पेंद्र जाटव,जिला मंत्री दीपा बंसल,लक्ष्मी जाटव,सीमा शिवहरे सहित सभी मण्डल अध्यक्ष,मंच पर उपस्थित थे
उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन पत्रकार ने बताया की
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्वलन से हुई।
स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम की जानकारी भाजपा के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने दिया
एलईडी पर हुआ प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
सुबह 10 बजे दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का जिला मुख्यालय स्थित आयोजन स्थल पर विशाल एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों पर प्रकाश डाला।
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए वर्ष 2047 तक विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की चर्चा की। उन्होंने अपनी सार्वजनिक यात्रा का श्रेय देश की जनता को देते हुए राष्ट्र प्रथम के संकल्प को दोहराया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वे “न रुकेंगे, न थकेंगे और न पथ से डिगेंगे।” उन्होंने ‘We Will Do It’ का संदेश देते हुए कहा कि अनेक अवसरों पर जो कार्य असंभव प्रतीत होते थे, उन्हें देश ने सामूहिक प्रयासों से संभव करके दिखाया है।
प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों ने ने जनसभा में उपस्थित जनसमुदाय को विकसित भारत का संकल्प दिलाया। इसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गान किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने अतिथियों के साथ सेवा संकल्प ज्योति प्रज्वलित की।
इसके पश्चात पांचों विधानसभाओं के विधायक व प्रभारी एवं कार्यकर्ता सेवा संकल्प ज्योति लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम का संचालन गिरीश मिश्रा ने किया एवं आभार महामंत्री लवलेश जैन ने किया
इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, सभी मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष जनपद अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य सहित जिले भर से हजारो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


.jpg)
