पिछोर पुलिस ने डीजे संचालकों को जारी किया नोटिस, नवरात्रि पर्व पर डीजे बजाने पर प्रतिबंध

0


 संवाददाता रितिक परमार 

 शिवपुरी जिले के पिछोर से बड़ी खबर है। नवरात्रि पर्व को लेकर पिछोर पुलिस ने सभी डीजे संचालकों के लिए सख्त नोटिस जारी किया है।"

"कार्यालय पुलिस थाना पिछोर, जिला शिवपुरी द्वारा दिनांक 09/10/2026 को एक नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस समस्त डीजे संचालक, थाना क्षेत्र पिछोर के नाम जारी हुआ है।"


"नोटिस में कहा गया है कि नवरात्रि पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुविधा को देखते हुए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों के पालन में थाना क्षेत्र अंतर्गत डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।"


"पुलिस ने निर्देशित किया है कि नवरात्रि पर्व के दौरान बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के डीजे का संचालन न करें। किसी भी धार्मिक आयोजन, गरबा, जुलूस अथवा अन्य कार्यक्रम में डीजे नहीं बजाएं। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संबंध में लागू नियमों एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें।"


"नोटिस में साफ चेतावनी दी गई है कि उक्त निर्देशों का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।"

"यह आदेश थाना प्रभारी, पुलिस थाना पिछोर, जिला शिवपुरी द्वारा जारी किया गया है।"

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top