40 वर्षीय व्यक्ति ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, डायल-112 एफ आर व्ही ने व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाया

0

 


शिवपुरी । शिवपुरी के थाना नरवर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है, अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 03-12-2024 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल नरवर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक प्रशांत मंडेलिया  पायलेट वासुदेव सविता ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि 40 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। डायल 112 एफ आर व्ही द्वारा पीड़ित व्यक्ति को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल नरवर पहुँचाया गया । डायल 112 जवानों की तत्परता से पीड़ित व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top