रेलवे क्रासिंग तक का मार्ग बंद किया जा रहा है

0

 


रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है जिसके चलते बस स्टैंड से रेलवे क्रासिंग तक का मार्ग बंद किया जा रहा है। जिन वाहन चालकों को रेलवे स्टेशन एवं पोहरी जाना है वे होटल कमला हेरिटेज पुरानी पुलिस लाइन होते हुए रेलवे स्टेशन एवं पोहरी जाएंगे। इस मार्ग पर सुबह 7:00 बजे से रात्रि 11:00 तक हैवी व्हीकल प्रतिबंधित रहेंगे। यह डायवर्सन दिनांक 13-12-2024 को सुबह 6:00 से लागू किया जा रहा है। जो की एक महीने तक रहेगा। अगर इस पर जाम की स्थिति निर्मित होती है तो इसे वन-वे भी किया जा सकता है। आज यातायात विभाग के साथ निर्माण एजेंसी ने भ्रमण कर यह रास्ता प्रस्तावित किया है। यातायात प्रभारी के साथ ब्रिज निर्माण एजेंसी के अधिकारी जे एस यादव कार्यपालन यंत्री सेतु संभाग ग्वालियर एवं शुभम गुप्ता डायरेक्टर शुभम कंस्ट्रक्शन शिवपुरी अभी उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top