एसडीओपी कोलारस एवं थाना प्रभारी बदरवास द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बदरवास में छात्राओं को साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा पर चर्चा की एवं छात्राओं को सायवर सुरक्षा व महिला सुरक्षा हेतु जागरूक किया गया

0

 


शिवपुरी । पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में सायवर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी लोगों को साझा करने एवं उन्हे इस बारे मे जागरुक करने हेतु पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया था, जिसके तारतम्य मे आज एसडीओपी कोलारस एवं थाना प्रभारी बदरवास द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बदरवास मे उपस्थित छात्राओं को सायवर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा हेतु जागरुक करते हुये महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं ।

दिनांक 12/12/2024 को एसडीओपी कोलारस विजय कुमार यादव एवं थाना प्रभारी बदरवास द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बदरवास में जाकर छात्राओं को समाज में तेजी से बढ़ रहे साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी एवं साइबर सुरक्षा पर चर्चा के दौरान एसडीओपी कोलारस द्वारा बच्चों को मजबूत पासवर्ड बनाने अजनबियों से सावधान रहने फायरवॉल एंटीवायरस सॉफ्टवेयर उपयोग करने नियमित सॉफ्टवेयर अपडेट करने की सलाह दी, साथ ही साइबर बुलीइंग एवं साइबर स्टॉकिंग क्या है इसके प्रभाव एवं कैसे बचे इस पर भी बच्चों को विस्तार से जागरूक किया । एसडीओपी कोलारस एवं थाना प्रभारी बदरवास द्वारा छात्राओं को साइबर फ्रॉड कैसे होते हैं, उनसे कैसे बचना है एवं  महिला सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top