मोटर सायकल चोरी मामले मे शिवपुरी पुलिस की कार्यवाही, पुलिस थाना करैरा द्वारा घर मे से चोरी गई 01 मोटर सायकिल बरामद कर आरोपी राजवीर गुर्जर को गिरफ्तार किया

0


शिवपुरी । दिनांक 03.01.2025 को फरियादी अरुण पुत्र दिनेश वंशकार उम्र 28 साल निवासी ग्राम काली पहाडी हाल गणेश मंदिर के पास करैरा पर उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट की दिनांक 05.12.2024 के दिन करीबन 10 बजे मैं अपने घर के अन्दर मोटर साइकिल यूपी 94 एएफ 0637 को खडा कर सो गया था जब सुबह 06 बजे उठ कर देखा तो मेरी गाडी नही दिखी । थाना करैरा मे अपराध क्रमांक 04/24 धारा 331(4), 305 बीएनएस कायम किया गया।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड के द्वारा जिले में मोटर सायकिल चोर एवं वारन्टियों को जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के पालन में अति० पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी. शिवनारायण मुकाती के मार्गदर्शन में आज दिनांक 04.01.2025 को इलाका भ्रमण के दौरान थाना करैरा पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि राजवीर गुर्जर पुत्र धर्मेन्द्र गुर्जर उम्र 20 साल निवासी ग्राम हाजीनगर के द्वारा मोटर साइकिल चोरी की है । जिसपर कार्यवाही करते हुए राजवीर गुर्जर पुत्र धर्मेन्द्र गुर्जर को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक मोटर साइकिल यूपी 94 एएफ 0637 बरामद की गई ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top