अवैध शराब बनाने एवं परिवहन करने बालों पर शिवपुरी पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, पुलिस थाना करैरा द्वारा 80 लीटर हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब जप्त कर आरोपी अरविंद रावत को गिरफ्तार किया गया

0

 


शिवपुरी । पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड के द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन, अवैध शराव की धरपकड, के तहत जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के पालन मे  अति० पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन एवं एस.डी.ओ.पी. शिवनारायण मुकाती के मार्गदर्शन में थाना करैरा पुलिस को आज दिनांक 04.01.2025 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आउँर बांसगढ तलाब की दूसरी मोरी के पास ग्राम आँडर पर दो प्लास्टिक की सफेद रंग की कैनो को अपने पास रखे हुए है मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर आडॅर बांसगढ तलाब की दूसरी मोरी के पास ग्राम आँडर पहुंचे तो एक व्यक्ति आउँर बांसगढ तलाब की दूसरी मोरी के पास ग्राम आँडर पर दो सफेद रंग की कैनो रखे दिखा जो पुलिस को देख कर तेज चलने लगा जिसे हमराही फोर्स की मदद से पकडा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अरविंद पुत्र लखन सिहं रावत उम्र 32 साल निवासी ग्राम बांसगढ थाना करैरा जिला शिवपुरी का होना बताया तब आरोपी के कब्जे से दो सफेद रंग की दो प्लास्टिक की कैन जिसमे करीब 40-40 लीटर कुल 80 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जिसकी कीमत 16 हजार रुपये को विधिवत जप्त किया आरोपी अरविंद पुत्र लखन सिहं रावत उम्र 32 साल निवासी ग्राम बांसगढ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 06/25 धारा 34 (2) आबकरी एक्ट का पंजीबध्द किया गया।

बरामद माल- 01. सफेद रंग की दो प्लास्टिक की कैनो में 40-40 लीटर कुल 80 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब कीमती 16 हजार रुपये ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top