पिछोर पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के मामले मे मुस्कान ऑपरेशन के तहत सक्रियता से कार्यवाही करते हुए अपहृता को जिला टीकमगढ़ से दस्तयाब किया

0


 शिवपुरी । दिनांक 28.01.25 को थाना पिछोर क्षेत्रांतर्गत फरियादिया  निवासी भगवा थाना पिछोर ने रिपोर्ट की कि मेरी लड़की बिना बताये घर से कही चली गई जिसकी तलाश करने पर नहीं मिली, जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 49/25 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।


प्रकरण में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले के निर्देशन एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में मुस्कान ऑपरेशन के तहत पिछोर पुलिस व्दारा सक्रीयता से त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृता की तलाश की गई एवं मूखवीर सूचना के आधार पर थाना मोहनगढ जिला टीकमगढ म.प्र. में तलाश करने पर अपहृता को बस स्टेण्ड मोहनगढ जिला टिकमगढ में पुलिस व्दारा दिनांक 10.02.25 को विधिवत दस्तयाब किया जाकर, बाल कल्याण समिति जिला शिवपुरी के समक्ष काउंसलिंग हेतु पेश की गई।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह मावई, उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा सउनि दीनदयाल शर्मा, आर. 783 माधव शंकर, आर. 590 बचान सिंह, एनआरएस नन्दनी राजा की सराहनीय भूमिका रही।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top